कोरोना योद्धा निगम कर्मचारियों का सम्मान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोनावायरस बार में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों का जिला प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि कोरोना से किसी मरीज की मृत्यु होने के बाद उसके शव का डिस्पोजल करने की जिम्मेदारी नगर निगम के कर्मचारियों पर है। कोरोना से 7 लोगों की मृत्यु हुई है और इन सभी के शव का निगम के कर्मचारियों ने विधिवत रूप से डिस्पोजल किया है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक महेश चांवरिया, श्यामलाल, मुबारक, लीलाराम गुद, विजय, राजूराम, विक्की, हरिराम, पूनाराम, किशन, जयकुमार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार शव का डिस्पोजल कर रहे है वही कोरोना के इस दौर में जरूरतमंद को भोजन पैकेट्स वितरण करने और स्वच्छता बनाए रखने में सीएसआई कमल पंडित पूर्ण निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर डॉ प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदनलाल नेहरा, नगर निगम उपायुक्त अयूब खान ने सभी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र सौंपा और इसी तरह निष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपील की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button