21 लाख 4 हजार 479 लोगों को वस्तुओं का वितरण
सेवा भारती संवाददाता
जोधपुर। सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार द्वारा 26 मार्च से शनिवार तक 21 लाख 4 हजार 479 लोगों को डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं का विक्रय किया गया। अतिरिक्त रजिस्ट्रार धनसिंह देवल ने बताया कि भण्डार द्वारा गाडिय़ो के माध्यम से डोर टू डोर सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विभिन्न कॉलोनियों में वस्तुओं की उचित मूल्य पर सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 5 करोड़ 62 लाख 18 हजार 919 मूल्य की सामग्री का विक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 56 वाहनों के द्वारा सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप एट डोर स्टेप से मिले आर्डर के अनुसार 870 आर्डर पर डोर टू डोर होम डिलीवरी की। उन्होंने बताया कि जोधपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वितरण के लिए 7700 पैकट रसद सामग्री के तैयार किए।