थ्रेशर में कपड़े उलझे, महिला की मौत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। निकटवर्ती फलोदी के खींचन गांव में खेत पर फसल कटाई समय एक महिला के कपड़े थ्रेशर मशीन में उलझ गए। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में फलोदी पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। गुरूवार रात में इस बाबत प्रकरण दर्ज करवाया गया।  शुक्रवार को फलौदी पुलिस ने बताया कि सेवकीकलां और हाल कृषक पागियों की ढाणी खींचन निवासी देवाराम पुत्र चन्द्राराम माली ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि रात को उसके भाई की पत्नी थे्रशर मशीन पर फसल कटाई कर रही थी। तब कपड़े उसमें उलझ गए। इससे वह मशीन की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। मगर रात में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। मृतका के जेठ देवाराम ने थ्रेशर चालक बापिणी निवासी अलानूर के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button