जोधपुर के पहले पत्रकार शर्मा ने स्वैच्छा से करवाई कोविड-19 की जाँच

सेवा भारती समाचार  

जोधपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर सरकारें चिंतित है और देशभर में इसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रयासरत भी हैं। वहीं मुम्बई सहित देशभर के कई क्षेत्रों में कोरोना वायरस के बीच सेवा दे रहे पत्रकारों के भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जोधपुर के पत्रकारों ने एतिहास बतरना शुरू कर दिया है। स्वैच्छा जाँच करवाने का सिलासिला प्रारम्भ हो गया है।
वहीं जोधपुर युवा पत्रकार गिरीश शर्मा ने गुरुवार कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वेच्छा से शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदेरणा कॉलोनी के पास पीपली चौक में रिपोर्टिंग के दौरान कोविड 19 के-44 (।।।) व (एएनसी) की जाँच करवाई । जाँच के दौरान प्रबंधक एल.टी. हेमाराम के सहयोग से चिकित्साकर्मी कमला बेनीवाल (एएनएम), अनीता विश्नोई (एएनएम), किरण विश्नोई (एएनएम), सुरेश बिश्नोई एवं वार्ड 60 की आशा संतोष व उमा वैष्णव ने अपना पूर्णतया सहयोग प्रदान किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुसार जोधपुर के अतिसंवेदशील हॉट-स्पॉट इलाकों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग व जाँच का कार्य चल रहा है। वहीं मदेरणा कॉलोनी पीपाली चौक में जाँच शिविर चल रहा है इस दौरान जोधपुर युवा पत्रकार गिरीश शर्मा भी शिविर में पहुँचकर अपनी जाँच करवाई। वहीं करीब 44 लोगों की जाँच की सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जोधपुर भास्कर न्यूज से जुड़े युवा पत्रकार गिरीश शर्मा पूर्व में भी सभी थानों सहित न्यूज ऑफिस, पत्रकारों के आवास, गुरुद्वारा सहित सार्वजनिक कार्यक्षेत्रों से जुड़े कार्यालयों पर सेनेटाइजर का कार्य कर चुके है। इसके बाद अब स्वैच्छा जोधपुर में कोरोना सक्रमण की जांच करवाने वाले पहले पत्रकार भी बने हैं।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button