गौशाला में बनाई 600 किलो लापसी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। पाल बालाजी मन्दिर के सामने पालरोड स्थित श्री कन्हैया गौशाला में गो भक्तों द्वारा खेतेश्वर जन्मोत्सव एवं हाली अमावस्या के अवसर पर गोवंश के लिए 600 किलो लापसी बनवाई गई जो कि नौ बाड़ों में वितरित की गई।गौशाला के मैनेजर अशोक कल्ला ने बताया कि यहां पर कुल 1140 गोवंश है और इस इस पुनीत कार्य के लिये भामाशाह जवाहर सिंह राजपुरोहित, जयसिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह राजपुरोहित, देवी सिंह राजपुरोहित, गोविंद सिंह राजपुरोहित, संपत सिंह राजपुरोहित, थानाराम गोदारा, चेनाराम लेगा, बाबूराम, अशोक प्रजापत, खीवराज जांगिड़ एवं गीता वर्मा ने सहयोग दिया।