करंट लगने से कृषक की मौत
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। जिले के देचू पुलिस थाना क्षेत्र में उठवालिया गंाव में मंगलवार की देर शाम कृषि फार्म हाऊस पर कार्य करते क रंट लगने से एक कृषक दर्दनाक मौत हो गई। उसे घायलावस्था में निकट के अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।
बुधवार को देचू पुलिस ने बताया कि उठवालिया निवासी भूपेन्द्र पुत्र भूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसका भतीजा मांगीलाल पुत्र जुगताराम मेघवाल उठवालिया में स्थित कृषि फार्म पर काम कर रहा था। मंगलवार को वह ट्यूबवैल चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे नजदीक अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।