केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राशन वितरण को लेकर हमला बोला

सेवा भारतीय समाचार
जोधपुर। जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राशन वितरण को लेकर राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोला है। शेखावत ने कहा कि चित्तौडग़ढ़ जिले की बेगूं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी की देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपनी ईष्र्या की भावना के कारण गरीबों को मिलने वाले भोजन पर अभद्र टिप्पणी करना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। महासंकट के इस दौर में अभावग्रस्त माताओं बहिनों को सामने बैठा कर मंच के दूसरी ओर खड़े होकर बेंगु विधायक राजेन्द्र विधूडी माइक पर पूछ रहे हैं …. अशोक गहलोत अच्छा है कि मोदी? विधायक राजेंद्र विधूडी का कृत्य देख आंखे शर्मसार हो गई हैं।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि न तो समय राजनीति करने का है और ना ही राजनीतिक प्रतिशोध का ही, यह तो मानव अस्तित्व के सामने चुनौती बन कर आई वैश्विक आपदा से एकजुट होकर संघर्ष करने का कालखंड है। इसी भाव से देश भर के भाजपा कार्यकर्ता ,जनप्रतिनिधि सब कठिनाइयों को भूलकर प्रधानमंत्री के एक इशारे के साथ ही प्रारम्भ से ही पवित्र भाव से सेवा कार्य में जुट गए। वैसे भी गरीब को गणेश मानकर सेवा का संस्कार हर भाजपा कार्यकर्ता को दल में प्रवेश के समय ही जन्मघूंटी के रूप में मिल जाता है। इसी पवित्र भाव से राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, पूर्व राजेंद्र राठौड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आपदा के आरम्भ में ही प्रत्यक्ष रूप से जाकर मुख्यमंत्री एवं सरकार को हर प्रकार के सहयोग का विश्वास दिलाया था और उसी के साथ और पूरा भाजपा परिवार सेवा कार्य में जुट गया था है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button