बीएलओ ने किल्लीखाना में किया डोर टू डोर सर्वे

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम के उत्तर जिले में वार्ड 36 स्थित किल्लीखाना में बीएलओ दिनेशचंद्र माथुर और लीला नारूका ने क्षेत्र में रहने वाले आमजन का खाद्य सुरक्षा सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया।
समाजसेवी हुकमसिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान बीएलओ दिनेशचंद्र माथुर और लीला नारूका ने जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए खाद्य सुरक्षा सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए निश्चित प्रपत्र में सूचनाएं संकलित की। इस दौरान स्थानीय युवा राकेश गौड़, श्याम मेहरा आदि ने सहयोग किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button