पायल रोहतगी ने सोनम कपूर को बताया ‘मूर्ख महिला’

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोनम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर एक विवादित बयान दिया था। जिसके कारण …. बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनम ने हाल ही में पेटा इंडिया को लेकर ट्वीट किया कि मेरे पति ने इसी कारण से बारात में तेज संगीत नहीं बजाया था और घोड़ी नहीं लाई थी। फिर क्या था सोशल मीडिया पर सोनम के डबल स्टैण्डर्ड के लिए लोगों ने जमकर क्लास लगा दी। आपको बता दें कि पेटा इंडिया ने ट्वीट पर लिखा था, ‘सोनम कपूर शादियां घोड़ियों के लिए अच्छी नहीं होती। वहां पर बहुत ही उत्साहित लोग होते हैं। पटाखे होते हैं और बहुत जोर से म्यूजिक बजता है। घोड़ियों को सजाने और नियंत्रित करने में जो कीलें लगी होती हैं, इसके चलते उनका बहुत खून बहता है और दर्द होता है।’  एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राम-राम जी तुम मीट खाती हो मूर्ख औरत। जो मांस होता है, वह किसी जानवर को मारकर ही लिया जाता है। यह शाकाहारी नहीं होता। मैं आशा करती हूं कि आपको जल्द अक्ल आएगी।’ साथ ही उन्होंने ‘लिबरल’ को मानसिक रोगी भी बताया है। इसके अलावा उन्होंने सोनम कपूर को मूर्ख भी बताया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सोनम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर एक विवादित बयान दिया था। जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button