शिविर में 447 मरीजों की जांच
जोधपुर। श्री रामऋषि ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री रामऋषि महाराज की स्मृति में बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के 447 मरीजों की जांच कर उपचार हेतु परामर्श दिया।
ट्रस्ट के सचिव गोपाल कृष्ण बोहरा ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन बुधवार को मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में डॉ. संजीव सांघवी, डॉ. ज्ञानेश्वर कल्ला, डॉ. जीएन पुरोहित, डॉ. शरद थानवी, डॉ. सुरेंद्र राठौड, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. इंदु थानवी, डॉ. ओपी व्यास, डॉ. गोपाल थानवी, डॉ. चंदन कल्ला, डॉ. शैलेष थानवी, डॉ. संजय पुरोहित, डॉ. वीडी जोशी, डॉ. किरीट के व्यास, डॉ. सीएस कल्ला, डॉ. एसपी व्यास, डॉ. राजेश पुरोहित, डॉ. पंकज जोशी, डॉ. मोनिका व्यास, डॉ. गोपाल कल्ला, डॉ. कांति जोशी, शशि व्यास ने 447 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया तथा आवश्यकतानुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में अतिथियों एवं डॉक्टर्स का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पुरोहित व एचओडी न्यूरो सर्जन डॉ. गोपाल कृष्ण बोहरा का विशेष सम्मान किया गया।