महापौर घनश्याम ओझा चुनाव प्रभारी नियुक्त
जोधपुर। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने महापौर घनश्याम ओझा को फलोदी नगर पालिका चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जोधपुर जिले में फलोदी में 16 नवंबर को निकाय चुनाव होने है। चुनाव को लेकर महापौर घनश्याम ओझा को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संगठन की ओर से महापौर घनश्याम ओझा को निर्देश दिए गए है कि वह फलोदी में भाजपा के बोर्ड बनाने की रणनीति बनाएं। महापौर घनश्याम ओझा फलोदी प्रवास के दौरान संभावित दावेदारों से मुलाकात करेंगे और निकाय चुनाव की अग्रिम रणनीति पर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।