बिग बी के घर पर 27 को है दीवाली पार्टी

मुम्बई (फिल्म लोक)  बॉलीवुड में दीवाली पार्टियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत किया। सितारे हर रोज दीवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी दीवाली पार्टी की तैयारियां हो रहीं हैं। अमिताभ भी अब दीवाली पार्टी देने की तैयारी कर रहे हैं।हालांकि बीते दो साल को छोड़ दें तो अमिताभ बच्चन हर साल अपने यहां दीवाली पार्टी करते आए हैं। बिग बी के घर में दिवाली पार्टी 27 अक्टूबर को होगी। जलसा की दीवाली पार्टी बहुत मशहूर होती है। पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारें पहुंचते हैं।खबरों की माने तो – बिग बी की दिवाली पार्टी के लिए आमंत्रण बॉलीवुड में भेज दिए गए हैं। शाहरुख-गौरी खान, अजय देवगन, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, आनंद पंडित समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पार्टी में आएंगे।अमिताभ बच्चन के घर जलसा में धूमधाम से दीवाली मनाई जाती है। बच्चन परिवार का दीवाली सेलिब्रेशन बहुत भव्य होता। दीवाली की रौनक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर खूब होती है।एक बार दीवाली के मौके पर बिग बी ने खुद अपने मंदिर की फोटो शेयर की थी।  बॉलीवुड का हर सितारा जलसा की पार्टी में शामिल होता है और सबकी दीवाली यादगार बन जाती है। archicad download crack ita

Show More

seva_admin

GULAM MOHAMMED, EDITOR, SEVA BHARATI (HINDI NEWS PAPER), JODHPUR (Raj.) 342001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button