महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये हवन में देंगे पूर्ण आहूति

विजयदशमी पर उम्मेद भवन पैलेस व महरानगढ़ दुर्ग में होगी शस्त्र पूजा

जोधपुर ।शारदीय नवरात्रा की नवमी / दसमी मंगलवार को महरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में सोमवार रात्रि को शुरू हुए हवन की पूर्णाहुति होगी ।

महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया की मंगलवार प्रातः11:15 से 11:50 के बीच महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये हवन में पूर्णाहुति देंगे । इस अवसर पर प्रातः 11:51 से 12:01 के मध्य महाराजा गज सिंह की तिलक आरती होगी ।

महरानगढ़ में आज सजेगा दशहरा दरबार, गाजे – बाजे के साथ निकलेगी श्री रामचंद्र जी की सवारी

महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार को मुरली मनोहर ।मंदिर में मारवाड़ स्टड बालसमंद के अश्व राज सूरज , शस्त्र एवं शमी (खेजड़ी ) की विधिवत पूजा महाराजा गज सिंह जी द्वारा की जाएगी ।इसके बाद महरानगढ़ में दशहरा दरबार लगाया जाएगा जिसमें पूर्व मारवाड़ रियासत के पूर्व जागीरदार , पूर्व ठाकुर अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आयेंगे । मुरली मनोहर जी मंदिर में श्री रामचंद्र जी की सवारी का महाराजा गज सिंह जी द्वारा पूजन किया जाएगा । मंदिर से बाहर महापौर श्री प्रसन्न चन्द मेहता ,पार्षद गण एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूजन किया जाएगा । उन्होंने बताया की पूजा के बाद श्री रामचंद्र जी की तस्वीर को खासे में विराजमान किया जाएगा एवं 12 .55 बजे से 1 . 05 बजे सवारी बैंड बाजे ,शहनाई व लवाजमें के साथ में रवाना होगी व फतेहपोल होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी जहां दशहरा उत्सव में शमी पूजन होगा ।सूरज पोल पहुंचने पर परंपरागत रूप से तोप के धमाके के प्रतीक स्वरूप धमाका किया जाएगा । फतेहपोल से बाहर सवारी की अगवानी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जायेगी एवं प्रतिमा को रथ में बैठाया जाएगा । रथ में राजव्यास ललित त्रिवेदी व राज जोशी जितेंद्र जोशी भी साथ में होंगे ।फतेहपोल से गाजे बाजे के साथ विभिन्न अखाड़ों की अगुवाई में श्री रामचंद्र जी की सवारी निकलेगी एवं जगह जगह नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि ।रामलीला मैदान से सांय 5 . 51 से 6.11 बजे शमी पूजन के बाद सवारी के महरानगढ़ लौट पर भव्य स्वागत किया जाएगा व श्री रामचंद्र जी का राजतिलक किया जाएगा ।

विजयदशमी को आज उम्मेद भवन पैलेस व महरानगढ़ दुर्ग में शस्त्र पूजन होगा

सेरेमनी ऑफिसर कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया की विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को प्रातः 10 .51 बजे से 11 .21 के बीच महाराजा गज सिंह जी द्वारा उम्मेद भवन पैलेस में व 12. 15 से 12 .41 के बीच महरानगढ़ दुर्ग में परंपरागत शस्त्र पूजन किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि महरानगढ़ दुर्ग में 12.15 से 12 . 4 1 बजे श्री मुरली मनोहर जी मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद परंपरा अनुसार महाराजा गज सिंह जी अश्व ,शस्त्र एवं शमी (खेजड़ी ) ,पूजन करेंगे ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button