सोजत नेशनल हाईवे 162 बागावास पुल पर हादसा: चूने से भरा ट्रेलर पुल तोड़ लटका

सोजत । सोमवार दोपहर बागावास पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब चूने के कट्टों से भरे एक बेकाबू ट्रेलर ने पुल की दीवार तोड़ दी और आधा हिस्सा हवा में लटक गया। हादसे के दौरान पुल के नीचे से गुजर रहा एक बाइक सवार ट्रेलर से गिरे भारी कट्टों की चपेट में आकर दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ट्रक चालकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेलर के केबिन पर चढ़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल बाइक सवार की पहचान बागावास निवासी हेमराज के रूप में हुई है, जबकि ट्रेलर चालक किशन निवासी जयपुर है।

घायल ट्रेलर चालक को एम्बुलेंस की सहायता से सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस से पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही सोजत पुलिस के एएसआई भीयाराम बरवड़ मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य संभाला। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ।

हादसे के कारण कुछ समय तक पुल पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button