सोजत में जल निकासी समस्या पर मोहल्लेवासियों का ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

सोजत । शहर के बेरा कागावा क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका उपाध्यक्ष रामलाल सांखला के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड संख्या 06 से काका चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर नाली निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे 10–15 घरों का पानी सड़क पर भर जाता है और आवागमन बाधित होता है।

बारिश व घरेलू उपयोग के पानी से मार्ग पर जलभराव बना रहता है, जिससे पैदल यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानी होती है तथा बदबू व मच्छरों का खतरा भी बढ़ गया है।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान गवरी देवी, मांगीलाल, महेंद्र पालरिया, लक्ष्मण, किशन लाल, उषा देवी, कमला, रुकमा, शोभा, नवीन गेहलोत, मदनलाल गेहलोत, हिना, शंकरलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button