श्री बांगड़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण, जानी बॉक्स निर्माण प्रक्रिया

सोजत ।श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य बसंत कुमार जी परिहार के नेतृत्व और औद्योगिक भ्रमण प्रभारी शुचि शर्मा के निर्देशन में सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में औद्योगिक सोच विकसित करना था।

फैक्ट्री के प्रतिनिधियों आशीष श्रीवास्तव और यश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण करवाया और विस्तार से जानकारी दी कि किस तरीके से एक पैकिंग मैटेरियल बॉक्स तैयार होता है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम कागज के रोल और कागज की सीट कैसे काम में लिए जाते हैं, उन पर अत्याधुनिक जापानी मशीनों द्वारा किस तरह से प्रिंट की जाती है, फिर प्रिंट के बाद उन पर विभिन्न मशीनों द्वारा लेमिनेशन किस प्रकार किया जाता है और अंत में बॉक्स रूप में किस तरह कटिंग की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को समझाई गई।

मिलेनियम पैकेजिंग के संस्थापक लोकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव और यश श्रीवास्तव ने आत्मीयता के साथ सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत-सम्मान किया और अल्पाहार की व्यवस्था भी की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवनीत रॉय ने विद्यार्थियों को कविता पाठ के माध्यम से और जीवन में व्यवसाय के जरिए कैसे आगे बढ़ा जा सकता है, इस बारे में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में पीएमश्री प्रभारी महेश व्यास, मुकेश कुमार, कैलाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमावत, अश्विनी कुमार, राजेश गौड़, गणपत पन्नू, मनोज अग्रवाल, अभिषेक जैन, अब्दुल कादिर और राजेंद्र जैन सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button