सोजत के श्री चारभुजा मंदिर में गूंजे ढोल-नगाड़े, माघ एकादशी पर चढ़ाई सामूहिक पोशाक
सोजत । माघ एकादशी के पावन अवसर पर लक्ष्मी नाथ महिला मंडल द्वारा पारंपरिक रूप से श्री चारभुजा मंदिर में सामूहिक पोशाक, माला और प्रसाद आदि अन्य वस्तुएँ भेंट की गईं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सजी-धजी महिलाएँ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए, भगवान के जयकारे और भजन-कीर्तन करते हुए नवचोकिया से रवाना हुईं। यह शोभायात्रा आधा बाजार और मुख्य बाजार होते हुए श्री चारभुजा मंदिर पहुँची। मंदिर पहुँचकर महिलाओं ने भगवान को पोशाक और मालाएँ अर्पित कीं और महा-आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर डाई बाई, पुसिया, कंचन, सरोज, प्रेम, सुखी फूटारिया, शोभा, नारंगी, मदन कंवर, रेंदरी, लक्ष्मी के साथ ही भगाराम बोराणा, ब्रह्मप्रकाश मुंडदा, नंद किशोर अग्रवाल, जगदीश पाराशर, कमल सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश सोनी, पुजारी ओम प्रकाश जोशी, सरोज जोशी, हितेश, राजेश लखानी, ऋषभ आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक लाभ प्राप्त किया।