एसके जोधपुर मैराथन 2025: शहर तैयार फिटनेस, ऊर्जा और उत्सव की सबसे बड़ी रन के लिए!
14 दिसंबर को बिग बॉस 8 विनर प्रिंस नरूला करेंगे मैराथन का फ्लैग-ऑफ
प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट और बिब्स किए गए लॉन्च
जोधपुर। मारवाड़ की धरती 14 दिसंबर को एक बार फिर फिटनेस, स्पोर्ट्स स्पिरिट और शहर की एकजुटता का भव्य उत्सव मनाने जा रही है। एसके जोधपुर मैराथन 2025, जिसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष कई खास घोषणाओं और नई पहलों के साथ शहर में नई ऊर्जा भर रहा है।
इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण एमटीवी रोडीज़ और स्प्लिट्सविला स्टार तथा बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला मैराथन को फ्लैग-ऑफ करने के लिए जोधपुर आएंगे। उनकी मौजूदगी शहर के रनर्स और युवा प्रतिभागियों में नया जोश भरने वाली है। मारवाड़ के अनस्टॉपेबल रनर्स को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष पहली बार मारवाड़ी रनर्स अवार्ड 2025 आयोजित किए जा रहे हैं।
मैराथन के रेजिस्टर्ड प्रतिभागियों के लिए ऑफिशियल मैराथन टी-शर्ट और बिब्स को लॉन्च किए गए जिनका वितरण 13 दिसम्बर को सूर्य निवास बुटीक होटल एंड गार्डन में बिब एक्सपो में 11 से 5 बजे के बीच वितरित किए जाएँगे। ट्रेंडी डिजाइन और हाई-कम्फर्ट फैब्रिक के साथ तैयार यह किट रनर्स के अनुभव को और खास बनाएगी। मैराथन वाले दिन पर कोई किट या बिब वितरित नहीं किए जाएंगे। टाइम्ड रनर्स को टाइमिंग चिप, फिनिशिंग टाइम, मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे।
मैराथन के विजेताओं के लिए प्राइज मनी की घोषणा भी की गई है:
21 किमी हाफ मैराथन में महिला एवं पुरूष दोनों कैटेगरी में विजेता को ₹11,000, फर्स्ट रनर अप को ₹7,100 तथा सेकंड रनर अप को ₹5,100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 10 किमी ‘रन फॉर जोधपुर’ के विजेता को ₹7,100 फर्स्ट रनर अप को ₹5,100 तथा सेकंड रनर अप को ₹3,100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
रन एमबीएम यूनिवर्सिटी से शुरू होगी तथा प्रतिभागियों को नियत रिपोर्टिंग टाइम पर उपस्थित होना होगा:
21 किमी के लिए रिपोर्टिंग टाइम 4:00 AM तथा स्टार्टिंग टाइम 4:30 AM होगा। 10 किमी के लिए रिपोर्टिंग टाइम 6:00 AM तथा स्टार्टिंग टाइम 6:30 AM, 3 किमी के लिए रिपोर्टिंग टाइम 6:30 AM तथा स्टार्टिंग टाइम 7:00 AM होगा।
आईआईईएमआर के निदेशक तथा एसके जोधपुर मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया: “एसके जोधपुर मैराथन हर साल शहर की ऊर्जा, अनुशासन और रनिंग कल्चर को नई दिशा देती है। इस बार टी-शर्ट और बिब लॉन्च के साथ ही माहौल में जो उत्साह है, वह बताता है कि जोधपुर अब मैराथन शहर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
युवाओं के आइकन प्रिंस नरूला का फ्लैग-ऑफ में शामिल होना इस स्पिरिट को और मजबूत करेगा। हमें उम्मीद है कि 14 दिसंबर को पूरा शहर एक ही बात कहेगा: फिटनेस ही हमारी पहचान है।”
एसके जोधपुर मैराथन शहर के जज़्बे, फिटनेस और अपणायत का अनोखा संगम है। इस रन के साथ जोधपुर एक बार फिर साबित करेगा कि ऊर्जा और उत्साह से भरा हर कदम उसकी पहचान है।