सोजत महोत्सव में 24 सितंबर को होगी भव्य मेहंदी प्रतियोगिता
150 से अधिक महिलाएं और बालिकाएं लेंगी भाग, आकर्षक पुरस्कार होंगे वितरित
सोजत । सोजत महोत्सव के तहत दिनांक 24 सितंबर 2025 को सायं 3:00 बजे मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्यामंदिर में एक भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सोजत महोत्सव समिति के बैनर तले चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 150 महिला एवं बालिका वर्ग की प्रतिभागी भाग लेंगी। इन्हें दो वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फाउंडेशन के प्रेरक ग्लोबल प्रेसिडेंट एस.ई. अनोप सिंह लखावत और बालिका सशक्तिकरण की ब्रांड एम्बेसडर निधि लखावत की अहम भूमिका रही है।
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार, ताज और मोमेंटो
महोत्सव समिति के इवेंट एक्सपर्ट पुष्पतराज मुणोत ने बताया कि विजेताओं को निम्नानुसार नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:
प्रथम पुरस्कार: ₹5100 (दोनों वर्गों में)
द्वितीय पुरस्कार: ₹3100
तृतीय पुरस्कार: ₹2100
प्रथम विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि शेष विजेताओं को मेहंदी का सिम्बल वेल्ट (पहा), मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता प्रभारी पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि पंजीयन सायं 3:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रतिभागियों को सीट टोकन दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण मंच स्थल पर ही किया जाएगा।
महोत्सव में विविध कार्यक्रमों की शृंखला जारी
सोजत महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष भवानीशंकर सोनी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
25 सितंबर: बॉक्सिंग प्रतियोगिता – सायं 4:00 बजे, मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्यामंदिर
26 सितंबर: नशा मुक्ति पर भाषण प्रतियोगिता – राजकीय महाविद्यालय, संयोजक: राजेश अग्रवाल
27 सितंबर: वॉलीबॉल प्रतियोगिता – स्थान: मोडभट्टा
28 सितंबर: राजस्थानी घूमर समूह नृत्य प्रतियोगिता – स्थान: शंकर बाग नव चौक्रिया
29 सितंबर: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – स्थान: श्री जैन गौतम गुरुकुल
1 अक्टूबर: शोभायात्रा, जुलूस एवं विराट कवि सम्मेलन – जिसमें सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक शोभा चौहान, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे एवं चेयरमैन श्रीमती मंजू जुगलकिशोर अतिथि रहेंगे।
व्यापक स्तर पर चल रही तैयारियां
महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए रामस्वरूप भटनागर, सत्तु सिंह भाटी, अशोक सैन, रशीद गोरी, ताराचंद सैनी, हितेंद्र व्यास, अकरम, चुन्नीलाल बोस, हेमलता श्रीमाली, प्रमिला श्रीमाली, किरण बौराणा, टीना जांगिड़, श्यामलाल व्यास, जवरीलाल बौराणा, देवीलाल सांखला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तत्परता से जुटे हुए हैं।