जोधपुर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत
जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे, जहां सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश जोशी और सलीम खान ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनीषा पवार सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे। गहलोत का आज रात जोधपुर में ठहरने का कार्यक्रम है। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।