दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झूंपी शरीफ का 24वां उर्स मुबारक 21 मार्च से

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

जोधपुर। हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झूंपी शरीफ सुमेर झूपी, तहसील देसूरी, जिला पाली वालों का 24वां उर्स मुबारक 21 मार्च शुक्रवार को बड़ी शानों शौकत व एतराम के साथ मनाया जा रहा है। यूपी के मशहूर कव्वाल मोईन निजामी एण्ड पार्टी व पगड़ीबंद कव्वाल तौफिक रोशन (जमाल रोशन) एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया व कलाम पेश करेंगे।


दरगाह कमेटी के गद्दी नसीन अय्युब साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. सुमेर झूंपी वालों का 24वां उर्स मुबारक हर साल तरह इस साल भी बड़े एतराम के साथ मनाया जा रहा है। उर्स में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, अजमेर, अहमबाद, मुम्बई, ब्यावर, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड सहित कई जगहों जायरिन शिरकत करेंगे। दरगाह शरीफ चादर पेशकर देश में अमन व चैन भाईचारे की दुआएं माँगते है। उर्स के दौरान जायरिनों के लिए दोनों समय शुद्ध शाकाहारी लंगर व रोजा इफ्तार व सेहरी का माकूल व्यवस्था की गई है।  


मीडिया प्रभारी जस्साराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत उमर शाह आबाद र.अ. सुमेर झुंपी की शान में 20 मार्च गुरुवार को रात 10 बजे मिलाद शरीफ, जिसमें उल्लेमा तकरीर पेश करेंगे। वहीं 21 मार्च शुक्रवार को सुबह 11.30 बड़ी चादर शरीफ पेश की जाएगी। उसके बाद महाप्रसादी (लंगर खाना) आयोजन होगा। रात 11 बजे महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमे म यूपी के मशहूर कव्वाल मोईन निजामी एण्ड पार्टी व पगड़ीबंद कव्वाल तौफिक रोशन (जमाल रोशन) एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया व कलाम पेश करेंगे। 22 मार्च शनिवार को सुबह कुल की फातिहा (लंगर प्रसादी) के साथ उर्स समापन होगा। वहीं उर्स के इस मर्तबा रोजा इफ्तार व सेहरी एवं देसूरी से सुमेर झूपी तक नि:शुल्क बसों का इंतजाम रहेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button