दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के तहत कार्यक्रम का आयोजन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का नरेगा महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन
जोधपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के एक सामाजिक प्रकल्प”आरोग्य ” के तहत चोखा, जोधपुर में नरेगा में कार्यरत महिलाओ के लिए एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजन किया गया | इस प्रकल्प के तहत व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के बारे में जन-जन को जागरुक किया जाता है | यह प्रकल्प सिर्फ इन समस्याओं के बारे मे ही नही अपितु उसके समाधान के बारे मे जागरुकता फैलाने का कार्य करता है|
इस कार्यक्रम मे 100 से भी अधिक महिलाओ ने भाग लिया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे मे जागरुक किया गया | किस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन मे कुछ अच्छी आदतो को जोडकर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है जैसे की-नित्य प्रतिदिन मँजन करना, स्नान करना, स्वच्छ वस्त्र पहनना, अच्छे से हाथो को धोना भीड़-भाड़ वाले इलाको मे मास्क पहनकर रखना योगा- प्रणायाम करना इत्यादि|
सिर्फ बाहरी तौर पर शरीर साफ – सुथरा रखने से हम लबे समय तक स्वस्थ नही रह सकते उसी के साथ-साथ हमे सात्विक भोजन सही समय पर भोजन करना भी आवश्यक है | जंक फूड के क्या-क्या नुकसान है. इस बारे मे भी चर्चा की गई | किस प्रकार नशीले पदार्थ हमारे शरीर को अंदर से खोखला बना रहे है और हमे दिन-प्रतिदिन बीमारियो और मृत्यु के निकट ले जा रहे है इस बारे मे भी अवगत करवाया गया |
साध्वी उषा भारती जी ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए तन एवं मन दोनो का स्वस्थ रहना आवश्यक है | शरीर के साथ-साथ अपने मन को स्वस्थ रखनें के लिए हमे समय-समय पर सकारात्मक विचारो को सुनना उन्हें ग्रहण करना चाहिए ताकि हम एक अच्छा जीवन यापन कर पाएं और हर प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहकर खुशहाल जीवन जी पाएं |