एसके जोधपुर मैराथन में 12 हजार रनर्स ने लगाई हौंसले की दौड़, दौड़कर जीता जोधपुर का दिल

एसके जोधपुर मैराथन में जमकर दौडा जोधपुर

जोधपुर। सड़को पर दौड़ते अधिकारी , बच्चे , बूढ़े , जवान , महिलायें , ढोल नगाड़े , ज़ुंबा , कीर्तन , दिव्यांग रनर्स , एन सी सी केड्टस , हर तरफ़ पॉजिटिव वाइबस यह नज़ारा था रविवार की अल सुबह साढे चार बजे जोधपुर को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए के लिए आयोजित हुई एस के जोधपुर मैराथन का , ठंडक के एहसास के साथ पॉजेटिव एनर्जी भरते रनर्स जहां सजे दो मंच में एक पर लोक कलाकार और दूसरे पर मंचासीन अतिथि , और साथ मैं दौड़ते लगभग बारह हजार रनर्स ने जश्न और हौंसले के साथ जोधपुर वासियों ने जमकर दौड लगाई।

आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि आईआईईएमआर इंस्टीटयूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट द्वारा एसके फाईनेंस के सहयोग के साथ आज एसके जोधपुर मैराथन के दूसरे संस्करण का आगाज अल सवेरे सुबह साढे चार बजे समारोह पूर्वक हुआ। इसके प्रारंभ में सबसे पहले हाफ मैराथन रेस का फ्लैग ऑफ हुआ। इसके बाद साढे पांच बजे दस किलोमीटर, साढे छह बजे पाँच किलोमीटर तथा सुबह पौने सात बजे तीन किमी की रेस को हरी झंडी दिखाकर फिल्म अभिनेता ज़िम्मी शेर गिल , एसके फाईनेंस के एच आर हेड अनिल शर्मा , भाजपा नेता संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश शर्मा , मिस राजस्थान के निदेशक योगेश मिश्रा, मैराथन आयोजक मुकेश मिश्रा ,एसके फाईनेंस के मार्केटिंग हेड अंशुल जैन, एसीपी ईस्ट जोधपुर नरेन्द्र दायमा और डॉक्टर संदीप जैन ने रवाना किया। रन मैं नागौर ज़िला कलेक्टर अमित यादव और नागौर एसपी नारायन टोगस ने भी 21 किमी की दौड़ लगाई ।

ये रहे विजेता –
इक्कीस कि.मी. पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर जगदीश, द्वितीय स्थान पर लक्षमण बिशनोई व तृतीय स्थान पर प्रेम पटेल, दस कि.मी. पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर गज सिंह राठौड़,
द्वितीय स्थान पर कृष्णापाल व तृतीय स्थान पर जोगेंद्र, दस कि.मी. महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर भगवती देवडा, द्वितीय स्थान पर पारुल चौधरी व तृतीय स्थान पर संतोष बिशनोई, पांच कि.मी. पुरुष वर्ग में प्रथम गंगाविशन, द्वितीय गंभीर सिंह राठौड़ व तृतीय स्थान पर छेना राम पटेल, पांच कि.मी. महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर कमला, द्वितीय स्थान पर पूजा तृतीय स्थान पर प्रिया चौधरी रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button