लाइब्रेरी से ही मिलती सही सूचना: वेद माथुर

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन लाइब्रेरी टेक्नोलॉजी रिलेशनशिप का समापन 

जोधपुर। एसोसिएशन ऑफ़ सीनियर लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन प्रोफेशनल और जेएलएन मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन लाइब्रेरी टेक्नोलॉजी रिलेशनशिप का समापन हुआ।
कांफ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कमर अब्बास ने बताया कि समापन समारोह क़े मुख्य अतिथि वेद माथुर रहे जिन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान क़ो बिना कुछ बोले न केवल सहेज कर रखते है बल्कि सही व्यक्ति क़ो सही समय पर आवश्यकतानुसार सही सूचना भी उपलब्ध करवाते है। कांफ्रेंस के समापन समारोह में डॉ. आर.पी. कुमार, डॉ. आर. एन. वशिष्ठ, डॉ राजकुमार, डॉ. सोनल सिंह, जसराज मेघवाल, त्रिवेणी शर्मा, डॉ. भूप सिंह, डॉ. अनामिका माथुर, उमेश शर्मा, डॉ. आर.एन. वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित लाइब्रेरी टेक्नोलॉजी पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दूसरे दिन अलग-अलग सत्रों में विभिन्न पैनल डिस्कशन, इनवाइटेड टॉक, स्पीच, पोस्टर प्रेजेंटेशन, लेक्चरर्स, क्विज कांटेस्ट आदि के साथ समापन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के प्रो. एमपी सिंह ने ओपन साइंस पब्लिकेशंस, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. नरेंद्र सिंह ने हाउ लाइब्रेरियन कैन हेल्प टू कॉम्बैट प्लेगिरिज्म, नई दिल्ली से डॉ. पी.आर. गोस्वामी द्वारा रोल ऑफ न्यू एज लाइब्रेरियन इन एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस ऑफ़ इंडिया, आर.डी. महला ने न्यू टूल्स एंड तकनीक इन लाइब्रेरी, डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज जोधपुर की  बिन्दु टाक ने फ्री इंटरनेट के समय में स्टूडेंट्स क़ो इंटरनेट के बजाय लाइब्रेरीज में वक्त बिताने को लेकर, युवाओं को मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया कम समय देना चाहिए आदि विषयों पर अपने विचार रखे और उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस कार्यक्रम में वूमेंस कंट्रीब्यूशन इन इंडियास लाइब्रेरी मूवमेंट, डेवलपमेंट एंड फ्यूचर में महिलाओं के विशेष योगदान पर पैनल डिस्कशन में डॉ. निज़ा सिंह, डॉ. प्रीती शर्मा, डॉ. श्रद्धा, डॉ. सौभाग्यवती, डॉ सीमा शर्मा, डॉ. सीमा परमार, बिन्दु टाक, डॉ. विनय कश्यप आदि ने अनेकों उदाहरणों से लाइब्रेरीज में महिलाओ के योगदान क़ो मील का पत्थर बताया।
शनिवार को अंतिम दिन कई टेक्निकल सेशंस के माध्यम से 25 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए, जिसमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ हरियाणा की रिसर्च स्कॉलर काव्य अशोक द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिसर्च डाटा रेपोसिट्रीज़, डॉ.श्रद्धा कल्ला द्वारा डिजिटल इन्नोवेशन इन लाइब्रेरी सर्विसेज, भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ की रिसर्च स्कॉलर अमरीन द्वारा आरएफआईडी सिस्टम इन लाइब्रेरी, डॉ. सीमा परमार द्वारा प्रिंट एंड ई-जर्नल्स के उपयोग, विक्रम विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. सोनल सिंह द्वारा वर्तमान समय में लाइब्रेरी में रीडिंग हैबिट्स कैसे बढ़ाए, डीएवी चंडीगढ़ की डॉ. दीप्ति मदान ने बुक्स क़े ओल्ड वर्जन से लेकर ई-बुक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक के सफर को बड़े ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। इसी प्रकार द्वितीय टेक्निकल सेशन में डॉ सुनील शर्मा द्वारा डी लाइट इंटीग्रेशन कोड एंड सिस्टम इन लाइब्रेरी बिल्डिंग इन हॉट एंड एरिड क्लाइमेट ऑफ़ इंडिया, रविंद्र मोहन और दीप सिंह द्वारा ए स्टडी ऑफ़ ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर कोहा,  ज्योति चौधरी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरीज एंड क्लाउड टेक्नोलॉजी, सैयद फहीम अली द्वारा ग्रीन लाइब्रेरी इन इंडिया सिनेरियो पर रिसर्च और रिव्यु  पेपर प्रस्तुत किए गए।
इसक़े साथ साथ कुमार अब्बास ने इंप्लीमेंटेशन आफ ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर इन लाइब्रेरी इन कॉस्ट सेविंग, डॉ. असलम खान ने इंपैक्ट ऑफ़ सोशल मीडिया इन लाइब्रेरी सर्विसेज, डॉ. एमपी सिंह और ईशा आर्य ने कलेक्शन डेवलपमेंट स्ट्रेटजी, सुमन जैन और बोहरा ने टेक्स्ट टू रिवॉल्यूशन अनफोल्डिंग चैट जीपीटी, ओमप्रकाश वैष्णव और राजकुमार भाकर ने ट्रेंड्स ऑफ़ इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी इन गवर्नमेंट कॉलेज लाइब्रेरीज, शेफाली गोस्वामी ने लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स इवेलुएटिंग रोल एंड ऑपोर्चुनिटी, प्रीति शर्मा द्वारा इनफॉरमेशन लिटरेसी इन हायर एजुकेशन पर विभिन्न पेपर प्रस्तुत किए गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button