बाजरे के मूल्य संवर्धित उत्पाद प्रोटीन के सुपर स्रोत: डॉ. यादव

“बाजरे के मूल्य  संवर्धित  उत्पादों” पर तीन  दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

जोधपुर।  काजरी के कृषि व्यवसाय  अभिपोषण केंद्र के तत्वाधान में कौशल विकास कार्यक्रम के  अन्तर्गत “बाजरे के मूल्य  संवर्धित  उत्पादों” पर तीन  दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।  

काजरी निदेशक डॉ. ओ.पी. यादव ने कहा कि बाजरा न केवल  लोगों के आहार में कैलोरी और प्रोटीन  की आपूर्ति करता है   बल्कि सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी सबसे अच्छा स्रोत है । बाजरा आधारित भोजन मनुष्य में आयरन और कैल्शियम की कमी को दूर करता है बाजरे की फसल प्रमुख रूप से राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि जैसे राज्यों में उगाई जाती है उन्होंने कहा कि  बाजरे के मूल्य संवर्धित  उत्पादों के उत्पादन से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरे के उपयोग में बढोतरी होगी और देश के शहरी एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक उद्यम भी विकसित होंगे एवं  रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ।

कृषि व्यवसाय अभिपोषण  केंद्र प्रभारी डॉ. ए.के. पटेल ने प्रतिभागियों को केन्द्र की विभिन्न तकनीकियों  एवं गतिविधियों के बारे में बताया और कुछ स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की संयोजिका  डॉ. सोमा श्रीवास्तव ने बाजरा आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों जैसे बिस्किट, कुरकुरे, चॉक्लेट आदि बनाने की तकनीकियों के बारे में विस्तार से बताया  और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया । इस कार्यक्रम में पूरे देश भर से आठ युवा प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे है । कार्यक्रम में कृषि व्यवसाय अभिपोषण  केंद्र के सभी सदस्य और प्रभाग प्रमुख भी उपस्थित थे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button