केंद्रीय कारागृह में सिविल डिफेंस की टीम ने दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

जोधपुर। केंद्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधारगृह में बंदियों एवं स्टाफ के लिए फायर फाइटिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। कारागृह के कैदियों को एवं स्टाफ को सिविल डिफेंस जोधपुर की टीम को बुलाकर प्रशिक्षण दिलवाया गया। 

 कारागृह में बड़ी संख्या में बंदियों के लिए खाना बनाने का काम एलपीजी गैस के द्वारा ही किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 15 सौ से 16 सौ तक बंदियों का खाना बनाया जाता है और खाना बनाने का पूरा कार्य गैस पर ही किया जाता है। ऑटोमेटिक चपाती मेकिंग मशीन में भी चपातीया पकाने के लिए गैस का ही उपयोग किया जाता है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षण दिलाया जाना आवश्यक था। 

इस आवश्यकता को देखते हुए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाकर प्रशिक्षण दिलवाया गया। टीम ने अपने प्रशिक्षण में सिलेंडर के पाइप में आग लगने पर कैसे आग बुझाई जाए,यह प्रैक्टिकल करके बताया गया। 

कारागृह के रसोईघर में अग्निशमन यंत्र स्थापित किए गए है और गैस एजेंसी से एक्सपर्ट कार्मिकों को बुलवाकर गैस लाइन, भट्टी, बर्नर, पाइप आदि सुरक्षा जांच करके दुरस्त किया गया।

सिविल डिफेंस की टीम में रणजीतसिंह, गौरीशंकर, राकेश कुमार, हंसराज, सुखदेव, ओमप्रकाश एवं लेखराज ने प्रैक्टिकल करके दिखाया और सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बंदियों एवं स्टाफ को फायर फाइटिंग के लिए प्रैक्टिकल करवाया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button