भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक की तैयारियां पूरी, आज होगा विधिवत उद्घाटन

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिती की तैयारिया बेहद उत्साह के साथ होटल लेक व्यूह रिसोर्ट में चल रही है। बडी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी आज जोधपुर पहुंचे गए और अधिकांश पदाधिकारियों ने मण्डलों में प्रवास किया।
ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना और मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि 09 व 10 सितम्बर 2022 को होने वाली राष्ट्रीय कार्य समिती बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य व सभी ओ.बी.सी. प्रदेशाध्यक्ष समेत कुल 125 लोग उपस्थित रहेगे। बैठक निमित कार्यक्रम व्यवस्था हेतु 22 कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें कार्यालय व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पंजीयन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि प्रमुख है।


भाजपा के कद्दावर नेता एवं भारत सरकार के गृह मंत्री माननीय अमित भाई शाह संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इनकी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दे दिया गया है। अमित शाह का जोधपुर में दस सितम्बर को प्रवास रहेगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक 8,9 एवं 10 सितम्बर को आयोजित की रही है। मोर्चा की बैठक के प्रथम दिन आठ सितम्बर को मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी मण्डलों में प्रवास कर रहे हैं। इसके बाद अगले दिन 9 व 10 सितम्बर को मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक होटल लेक व्यू में होगी। उद्घाटन सत्र सुबह दस बजे होगा। 9 सितम्बर को प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि केन्द्रीय वन – पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री माननीय श्री भूपेन्द्र यादव होंगे। दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी रहेंगे। तीसरे सत्र में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद नायब ंसिंह सैनी, चैथे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। प्रथम दिन ही मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.लक्षमण जी का संबोधन रहेगा। पांचवे सत्र में उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री दानिश अली का उद्बोधन होगा। छठे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राजस्थान प्रभारी सांसद अरूण सिंह का उद्बोधन रहेगा। मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक के अन्तिम दिन सातवें सत्र में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत का उद्बोधन रहेगा। आठवें सत्र के बाद समापन सत्र में मुख्य अतिथि गृह मंत्री श्री अमित शाह होंगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह रावण का चबूतरा मैदान पर महा बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रदेषाध्क्ष ओमप्रकाष भडाना ने बताया कि कार्य समिति की बैठक का उद्देश्य ओ.बी.सी. समाज के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा घोषित विभिन्न योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रेषित करने के लिए की गई है। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवेधानिक दर्जा दिलाया।
पिछड़ें वर्ग की जातियों को केन्द्रीय सूची के वर्गीकरण हेतु केन्द्र सरकार ने अक्टूबर 2017 में न्यायमूर्ती जी. रोहिणी की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया है जो इस कार्य को 30 मई 2019 तक सम्पन्न करेगा। जिससे अति-पिछड़ी जातियों को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
क्रिमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया है।
पीएसयू के कर्मचारियो के बच्चों को भी आरक्षण का लाभ दिये जाने का प्रावधान कर दिया गया है, जो पहले नहीं दिया जा रहा था।
ओ.बी.सी. पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र जारी किये जाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। पहले 2 राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य था। अब एक अधिकारी और स्वयं घोषित ऐफिडेविड काफी है। इससे आम आदमी को राहत मिली है। आगे इसे और भी पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया जारी है।
जो ओ.बी.सी प्रतिभागी ओ.बी.सी. वर्ग को दी जाने वाली रियायतों के बिना सामान्य वर्ग के कट-ऑफ में आता है, उसे सामान्य वर्ग में चयनित किया जाएगा। जो पूर्व काल में ओ.बी.सी में ही गिना जाता था जिससे हर वर्ष सैकड़ों उम्मीदवार पदों पर चयनित होने से वंचित रह जाते थे।
वर्ग ’ग’ सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए केवल लिखित परीक्षा ही आधार होगा। साक्षात्कार वर्ग ’ग’ की नौकरियों के लिए समाप्त कर दिया गया है। ओ.बी.सी. के प्रत्याशियों को इस छूट का सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख से लेकर 15 करोड़ तक की राशि का ऋण प्रदान करने के लियें वंचर कैपिटल स्कीम आरंभ की गई है।
जाति आधारित जनगणना 2021 का ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी के नेतृत्व में लिया गया है जो इस वर्ग की संख्या के आधार पर इनके विकास मार्ग को प्रशंस्त करेगा।
कक्षा 1 से 12 वीं तक प्रवेश में सैनिक, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों में 27 प्रतिषत आरक्षण को ऐतिहासिक फैसला। 30 वर्षो से कांग्रेस सरकान ने के क्रीमिलेयर आदेश का हिन्दी अनुवाद गलत था। जिसका हवाला देकर ओबीसी को पदों से वंचित किया जाता था, ठीक कराया।
सभी केन्द्रीय विश्व विद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों को सामान्य वर्ग के न्यूनतम पात्रता अंक से 10 प्रतिशत अकों की छूट ओबीसी का मानक होगा।
कौषल विकास योजना 41822 व्यक्तियों को रोजगार दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button