केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर का जोधपुर पहुंचने पर किया स्वागत
केन्द्रीय मंत्री शेखावत सहित अनेक भाजपा नेताओं, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया अभिनंदन
जोधपुर। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर के जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियो के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
जोधपुर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केन्द्रीय तोमर की अगवानी कर पुष्पगुच भेंट किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन सहित अनेक भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर
का भाजपा के दुपट्टे पहनाकर और फूलमालाओं से अभिनंदन किया।