जापानी तकनीक से लगाए जाएंगे डेढ़ हजार पौधे

जोधपुर। कुमिटयो की गाल संत अंजनेश्वर धाम के सान्निध्य में सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक विवेक अग्रवाल ने बताया कि अनेक सामाजिक कार्यो के दौरान गुजरात महाराष्ट्र दौरों के दौरान अनेक तरह के पौधारोपण तकनीकियों की जानकारी लेकर जोधपुर में भी उसी तर्ज पर कम स्थान में सघन वृक्षारोपण की तकनीक से पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 1500 वृक्ष लगाने का कार्य हुआ। अग्रवाल ने बताया कि सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, दक्षिण उप महापौर किशन लड्ढा, पार्षद नरेंद्र फीतानी, सुनील सम्भवनी, जोधपुर आकशवाणी के मनीष सोलंकी से अनूठी तकनीक से विधिवत पूजन के साथ वृक्षारोपण प्रारम्भ किया। राहुल अग्रवाल, दीपक, आनंद राठी लक्षमण, हरीश, मनोज बोहरा, अमित की टीम उक्त तकनीक पर नजदीक से निगरानी करते हुए नवीन अनुप्रयोग को सरंक्षित तरीक़े से घने जंगलों में परिवर्तित करेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रवाह फाउंडेशन के मनीष दवे, मोहित सुथार ने पूर्ण सहयोग का संकल्प पत्र जारी कर इस तकनीक को पूरे जोधपुर में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button