जैसलमेर दुर्ग संरक्षण एवं एपेक्स फोर्ट कमेटी की बैठक सम्पन्न
जिला कलक्टर ने भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को
दुर्ग में हुए अवैध निर्माण को हटाने के दिए निर्देश
जैसलमेर । जैसलमेर दुर्ग के संरक्षण एवं एपेक्स फोर्ट कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे दुर्ग में हुए अवैध निर्माण का तत्काल ही चिह्नीकरण करवाकर उसको हटाने की कार्यवाही 15 दिवस में करावें। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि इस कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए कार्यवाही करे।
अवैध निर्माण सख्ताई के साथ हटावे
बैठक में जैसलमेर दुर्ग के संरक्षित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से हो रहे अवैध निर्माणों, दुर्ग में मरम्मत के लिए प्राप्त आवेदनों पर प्रभावी क्रियान्वयन, दुर्ग में क्षतिग्रस्त मकानों को लेकर हो रहे मरम्मत कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर के साथ बैठक में उपस्थित होकर आयुक्त नगर परिषद, थानाधिकारी कोतवाली साथ में रहकर दुर्ग में अवैध निर्माण की स्थिति पर समीक्षा करते हुए आवश्यक कदम उठाएगे।
पार्किंग स्थल का करे चयन
उन्होंने आयुक्त नगर परिषद को निर्देश दिए कि वे दुर्ग में पार्किंग स्थल के लिए चयन की कार्यवाही करने के साथ ही दुर्ग की तलहटी पर स्थिति सब्जी मंण्डी के शिफ्टिंग की कार्यवाही भी शीघ्र ही करावें। साथ ही उन्होंने दुर्ग में सीवरेज की समस्या के निदान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दुर्ग में स्थित जो भवन या मकान जर्जर हैं, उसका चिह्नीकरण करके सम्बन्धित मालिकों से तत्काल ही मरम्मत करवाने या उनकों गिराने की कार्यवाही करावें।
जिला कलक्टर ने दुर्ग में संचालित फ्लड लाईटों के पुराने बिजली के बिल के भुगतान के सम्बन्ध में उप निदेशक पर्यटन एवं विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि वे साथ में बैठकर सही बिजली रिडिंग के अनुरूप भुगतान की कार्यवाही करावे।
ये थे उपस्थित
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) अशोक कुमार, उपनिदेशक पर्यटन भानूप्रताप, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़, कोतवाली थानाधिकारी बलवंताराम, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता के.सी. किराड़, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता जैराराम, सार्वजनिक निर्माण विभाग केशाराम पंवार, सहायक पर्यटन अधिकारी श्रीवल्लभ उपस्थित थे।