599 बार रक्तदान करने पर राठौड़ को सम्मानित किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। अन्तरराष्ट्रीय मानव सुरक्षा परिषद के शहर अध्यक्ष नदीम बक्ष ने विश्व रक्तदान दिवस पर बाबा रामदेव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ को सम्मानित किया।
नदीम बक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर में सबसे अधिक बार 599 मर्तबा रक्तदान करने एवं रक्तदान शिविर लगाकर विभिन्न अस्पतालों की ब्लड बैंक में करीब तीस हजार से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित करवाने पर बाबा रामदेव सेवा समिति के राष्ट्रीय अघ्यक्ष करणसिंह राठौड़ का विश्व रक्तदान दिवस पर यह सम्मान उम्मेद अस्पताल चल रहे रक्तदान शिविर में साफा व मेमोन्टो व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह थे उपस्थिति :
जोधपुर शहर अध्यक्ष नदीम बक्ष, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, सुरेश कुमार तिवाड़ी, प्रदीप गुर्जर, लाखनसिंह, शैलेन्द्र गौड़, मूलाराम शर्मा, गणपत शर्मा, दीपक चौधरी, भोमाराम चौधरी, जितेन्द्र शर्मा, विष्णु गुर्जर सहित जोधपुर जिला समिति व जोधपुर शहर समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।