नागाणा मंदिर में निशुल्क ऑक्सीजन सुविधायुक्त एंबुलेंस की व्यवस्था

जोधपुर। राज दादीसा बदन कंवर मेडिकल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी व मां नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा के अध्यक्ष गजसिंह ने कोरोना मरीजों को जोधपुर, बाड़मेर व बालोतरा अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए मां नागणेच्या मंदिर ट्रस्ट परिसर नागाणा में निशुल्क ऑक्सीजन सुविधायुक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई है। यह एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
मां नागणेच्या माता मंदिर ट्रस्ट नागाणा के महामंत्री शेरसिंह ने बताया कि गजसिंह के निर्देशानुसार कोरोना मरीजों के लिए इस एंबुलेंस की निशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नागाणा व आसपास के क्षेत्रों में कोरोना मरीजों को तीनों स्थानों पर अस्पतालों में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस एंबुलेंस में 15 किलो के दो गैस सिलेंडर लगे रहेंगे व दो सिलेंडर मंदिर के प्राथमिक चिकित्सा कक्ष में हर समय उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस में एक प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मी 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। एंबुलेंस हर समय सैनिटाइज व फ्यूमिगेटेड रहेगी। प्रतिदिन यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नर्सिंग सहायक एंबुलेंस में उच्च कोटि का पीपीई किट पहनेंगे व एक बार उपयोग के बाद उसे नष्ट कर दिया जाएगा। एंबुलेंस चालक डबल मास्क फेस शिल्ड व दस्ताने पहने रहेंगे। खाली सिलेंडर भरवाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक नागाणा ट्रस्ट की होगी। श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर व राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय मंडली के सक्षम अधिकारी द्वारा मांग व सचित करने पर एंबुलेंस मय नर्सिंग सहायक के तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। इस एंबुलेंस से कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रबंधक रणवीर सिंह मोबाइल 8697446188, प्रबंधक फतेह सिंह मोबाइल 9950211785, सहायक प्रबंधक उत्तम सिंह मोबाइल 9784298601, लेखाकार महेंद्र सिंह मोबाइल 9828697396 व लिपिक श्रवण सिंह से मोबाइल नंबर 9928931857 पर संपर्क किया जा सकेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button