डीसीपी का खिलाडिय़ों ने किया स्वागत
जोधपुर। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) के पद पर आईपीएस भुवन भूषण यादव के जोधपुर स्थानांतरित होने पर जिला ओलंपिक संघ, जिला मुक्केबाजी संघ और जिला वुशू संघ द्वारा स्वागत किया गया।
जोधपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूनम सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस उपायुक्त का खेल के प्रति बहुत लगाव रहा है। पूर्व में भी जब वे जोधपुर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पद पर कार्यरत थे तब खेल एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। जोधपुर वुशू संघ के सचिव विनोद आचार्य ने जानकारी दी कि यादव के जोधपुर पहुंचने पर सभी खेल प्रेमी एवं खिलाडिय़ों द्वारा साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला वुशू संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी, तैराकी कोच कुलदीप सिंह खींची, जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव गौरव सांखला, रामकिशोर शर्मा, मुक्केबाजी कोच चंद्र टाक, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अर्शी खानम, रोहित तेजी, पुलिस मुक्केबाज कपिल सिंह राजपुरोहित, राष्ट्रीय मुक्केबाज सार्थक आचार्य सहित अनेक खिलाडिय़ों ने माला पहनाकर स्वागत किया।