अब 19 जून तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, 22 जून तक जमा होगी हार्डकॉपी

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने अपना परीक्षा पोर्टल फिर से खोल दिया है। कोविड-19 के कारण परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित रहे परीक्षार्थी अब 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद 22 जून परीक्षा आवेदन पत्र की हार्डकॉपी संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करा सकेंगे। यह सुविधा जोधपुर एवं संभाग के जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, पाली और बाड़मेर जिले के वार्षिक परीक्षा पद्धति, सेमेस्टर पद्धति, नियमित/भूतपूर्व/स्वयंपाठी सभी तरह के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। सभी विद्यार्थियों के लिए विलंब शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
नियमित विद्यार्थी पांच गुना परीक्षा शुल्क वहन करेगा। स्वयंपाठी और भूतपूर्व विद्यार्थी सात गुना परीक्षा शुल्क सहित आवेदन कर सकेगा। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय के एम.ए., एम.एससी, एम.कॉम प्रथम वर्ष, अंतिम वर्ष के नियमित विद्यार्थी को नियमित शुल्क के अलावा 50 रुपए विलंब शुल्क के देने होंगे। इसमें एम.ए., एमएससी, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर तथा एमपीएड, बीपीएड. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी भी 50 रुपए विलंब शुल्क सहित आवेदन लिया जाएगा। पीजीडीआरपी एवं एडीसीजीसी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी दोगुने परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। एम.बी.ए. (एफ.एम.) प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
वहीं जेएनवीयू से सम्बद्ध संभाग के जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, पाली और बाड़मेर के सभी महाविद्यालयों के भूतपूर्व और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों ने निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा करवा दिया है लेकिन किसी कारणवश परीक्षा आवदेन की हॉर्डकॉपी निर्धारित तिथि तक जमा करवाने से वंचित रह गए हैं। ऐसे परीक्षार्थी को विवि की ओर से एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे परीक्षार्थी 19 जून तक 500 रुपए पेनल्टी के साथ विवि के संबंधित संकायों/महाविद्यालयों/संग्रहण केन्द्रों में जमा करवा सकते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button