जेल में बंदी के साथ हुई मारपीट की जांच के आदेश

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा ने केन्द्रीय कारागृह में एक बंदी के साथ हुई मारपीट की जांच के आदेश दिए है।
उन्होंने जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद करने पर बंदी माधाराम ने अन्य बंदियों द्वारा अपने साथ की गई मारपीट व हाथ टूटने सम्बंधित शिकायत की। इस संबंध में उन्होंने जेलर को जांच करने व बंदी को अविलम्ब आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया कि जेल में कचरा पात्र की समस्या अभी भी बनी हुई है। जेल कर्मचारी द्वारा स्वयं नगर निगम कार्यालय जाकर आने पर भी कचरा पात्र उपलब्ध नहीं हो पाया। वहीं निरीक्षण के समय डॉ उपेन्द्र सिंह से वार्ता करने पर बताया गया कि जेल में अब सिर्फ एक कोविड पॉजिटिव बंदी है जिसे आइसोलेसन में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं महिला जेल में एक भी कोविड बंदी नहीं है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि जेल में अभी तक 18़ प्लस के कुल 965 बंदियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। अन्य बंदियों में काफी बंदी ऐसे है जो वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते है। महिला सेल में सभी 74 बंदियों का वैक्सीनेशन हो चुका है। निरीक्षण के समय अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा द्वारा महिला बंदियों से भी उनकी समस्याओं को लेकर वार्ता की तथा उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर योगेश त्यागी व डिप्टी जेलर मुकेश जाटोलिया उपस्थित रहेे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button