आपदा प्रबंधन आपसी सामंजस्य से बेहतर किया जा सकता है
जोधपुर। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बाढ़ आपदा रोकथाम संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला कलेक्टर प्रथम मदनलाल नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
एडीएम प्रथम नेहरा ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के आपसी सामंजस्य के साथ ही आपदा प्रबंधन बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त नालों को दुरस्त करने के साथ ही बाढ के पानी निकालने के लिए पम्प आदि की व्यवस्था माकूल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहंा पानी के एकत्र होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो वहंा प्रोएक्टिव रहकर पहले से ही कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बाढ की संभावना को देखते हुए दवाईयों की व्यवस्था एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों को नदी के किनारे वाली पंचायतों को चिन्हित कर अपने संसाधनों की लिस्ट अपडेट करने को कहा। उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को ढीले तारों, टूटे खम्भों आदि को दुरस्त करवाने, शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी को स्कूल की जर्जर भवनों को चिन्हित कर दुरस्त करवाने, नदी व नालो के लिए साइन बोर्ड लगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनल के अधिकारियों को आपात स्थिति में कन्ट्रोल रूम के टेलिफोन व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
एडीएम नेहरा ने मौसम विभाग के अधिकारियों को स्थायी नियंत्रण कक्ष बनाकर वर्षा की सूचना, बाढ संभावना की चेतावनी कार्य त्वरित गति से करने के लिए कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ अभियंात्रिकी विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, एसडीआरएफ संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभागों के मेनपॉवर व आवश्यक संसाधनों को चेक करवाकर अपडेटेट लिस्ट बनाकर भिजवाने तथा उसे आपदा प्रबंन्धन की साइट पर अपालोड करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, एडीएम सिटी सत्यवीर सिंह, एसीईओं विकास राजपुरोहित, सीएमएचओं डॉ बलवंत मण्डा, जिला रसद अधिकारी आरएस डेलू, कमाण्डेट आरएसी केवलराम, कंपनी कमाण्डर एसडीआरएफ गुलाबाराम, संयुक्त निदेशक पुशपालन डॉ जेपी नंदवानी, सीडीईओ प्रेमचंद सांखला सहित परिवहन, जल सांधन, नगर निगम, डिस्कॉम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों उपस्थित थे।