पार्षद इरफान बेली के नेतृत्व में द्वितीय वेक्सीनेशन शिविर आयोजित
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार और नगर निगम महापौर के आदेशानुसार शहर के विभिन्न वार्डों में मोबाइल वैन द्वारा टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ।
वहीं वार्ड संख्या 44 (उत्तर) में पार्षद इरफान बेली के नेतृत्व में वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रो में मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण लगवाने हेतु वंचित रहे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कोरोना के टीके की प्रथम डोज के द्वितीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड के 45 वर्ष से ऊपर महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह भाग लेकर टीकाकरण करवाया।
पार्षद इरफान बेली ने बताया कि वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में वैन के माध्यम से टीकाकरण किया गया। पार्षद बेली ने बताया कि कोरोना की चैन को तोडऩे के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे और आगे भी कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनेशन शिविर के आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान नगर निगम (उत्तर)आयुक्त रोहिताश्वसिंह तोमर, आई.ए.एस.ऑफिसर सोहनलाल द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं शिविर में मेडिकल स्टॉफ एएनएम संगीता, चिकित्सा अधिकारी हिना, आबिद (बीएलओ), आशा सहयोगिनी आयशा, अब्दुल वहाब, कय्यूम लोदी पठान साहब सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।