मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा करेगी सेवा कार्य
जोधपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को आगामी तीस मई को दो वर्ष पूर्ण हो रहे है। साथ ही मोदी सरकार को केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी किसी प्रकार का जश्न नहीं मनाएगी लेकिन सेवा ही संगठन अभियान के तहत जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देशभर में 30 मई तक चलने वाले इस अभियान को लेकर जोधपुर शहर जिला भाजपा की वर्चुअल बैठक अयोजित की गई।
बैठक में स्वागत उद्बोधन में जि़ला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने विविध बारह मंडलों में कोविड संक्रमण के दौरान किए गए सेवा कार्यों से अवगत कराया और कहा कि जोधपुर सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जन सहयोग से अल्प समय में 120 बेड का कोविड अस्पताल तैयार कर अनूठी मिसाल पेश की है। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भी गांधी अस्पताल की नई विंग में 200 से अधिक बेड की सुविधा उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। यह कार्य भी पूरा हो रहा है। मण्डल स्तर पर अनेक सेवा कार्य किए गए जो सराहनीय है। जिला महामंत्री करणी सिंह खींची ने मंडलों में सभी अध्यक्ष की ओर से किए कार्यों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर में संक्रमण के खतरनाक लहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर आमजन तक राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भी अल्प समय में बनाए गए कोविड अस्पताल की सराहना की और कहा कि गांधी अस्पताल की नई विंग में 200 से अधिक बेड का अस्पताल जल्द उपलब्ध हो जाएगा इसमें भी अनेक कार्यकर्ताओ की सक्रिय भागीदारी रही है। इस दौरान आईटी संयोजक विकास चांडा ने पशु पक्षियो व जानवरों की सेवा उपचार व उनके खाने पीने की व्यवस्था के बारे में बताया। बैठक का संचालन जि़ला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया। जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा ने संगठन के नेतृत्व किए गए सेवा कार्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि सेवा ही संगठन अभियान के निमित जोधपुर भाजपा शहर जिला की ओर से प्रदेश भाजपा के निर्देश पर आयोजित की गई इस वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से संक्रमण के दौरान जरूरत मंद परिवार को सेवा समर्पण के माध्यम से पहुंच कर कार्य करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला संगठन द्वारा आयोजित इस वर्चुअल बैठक में महापौर वनिता सेठ, इंद्रा राजपुरोहित, शशि प्रकाश प्रजापत, घनश्याम डागा, डॉक्टर संगीता सोलंकी, नरेश सुराणा, राजेंद्र बोहरा, चैन सिंह, सुभाष गहलोत, कमलेश गोयल, मधु दवे, किशन लड्डा, जुगल तापडिय़ा, विजय राजोरिया, देवराज बोहरा, नाथू सिंह राठौड़, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, संजय रामचंदानी, अलका, अमिता गहलोत, ताराचंद गहलोत, सुनील भाटी, राकेश बागरेचा, माधव सिंह परिहार, भूपेंद्र राज सिंह, मनीष परिहार, भवानी प्रताप शेखावत, ललित पारवानी, श्याम सुंदर, महेश व्यास, महेंद्र तवर आदि शामिल रहे।