विधायक ने ग्राम पंचायतों में कोरोना रोकथाम की ली बैठक

जोधपुर। पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत करवड, दईजर, पालड़ी, मांगलिया माणकलाव, मणाई, इंद्रोका में लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई ने कोरोना बीमारी की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी ग्रुप की बैठक ली।
बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत के पीईईओ एवं सदस्यों को डोर टू डोर सर्वे किट वितरण कर पॉजिटिव को समय पर उपचार देने हेतु निर्देश दिए गए। विधायक विश्नोई के साथ विकास अधिकारी मोहित दवे, तहसीलदार रमेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी, बिजली व पानी के सहायक अभियंता, चतुर्भुज ढाका, सोहनलाल सोनेल, गजेंद्र सिंह बाहरठ एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व समाजसेवी मांगीलाल विश्नोई माणकलाव, गोपाराम मेघवाल सहित कई गणमान्य नागरिक साथ रहे। कोर कमेटी की बैठक में बिजली पानी से संबंधित शिकायतों की मौके पर समीक्षा की गई। उनका समाधान मौके पर करते हुए संबंधित सहायक अभियंता को निर्देश दिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button