चिकित्सा सुविधा से कोई मोहताज नहीं रहेः सीएमएचओ


पाली। पाली सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए पाली जिला पूरी तरह तैयार है। यहां पर जनप्रतिनिधियों व दानदाताओं का जो सहयोग मिल रहा है वो वाकई सराहनीय है। इससे कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।
      वे गुरूवार को मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सिरियारी गांव में स्थित आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल परिसर में संचालित हो रहे अस्पताल में आयोजित चिकित्सकीय उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे।
      उन्होंने कहा कि पाली जिले में कोविड को लेकर काफी सराहनीय कार्य किया गया है। आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा का मोहताज नहीं रहे, इसको लेकर सिरीयारी में विधायक खुशवीरसिंह जोजावर द्वारा जो चिकित्सकीय उपकरण प्रदान किए है एवं जो सहयोग दिया है, वह वाकई तारीफे काबिल है। यहां के विधायक ने सबसे अधिक सहयोग दिया है।
       सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए पाली जिले ने तैयारियां पूरी कर ली है। तीसरी लहर को देखते हुए पाली जिले के खारची ब्लाॅक में सिरीयारी कस्बे में स्थित आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल सिरीयारी के ट्रस्ट की ओर से संचालित हो रहे अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड हैल्थ केयर सेंटर बनाया गया है।
      इस अस्पताल में गुरूवार को मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीरसिंह जोजावर की ओर से कोविड सेंटर में कोविड बचाव के लिए 4 आॅक्सीजन कंस्टेंटर, एक माॅनिटर, 1000 मास्क, 100 पीपीई किट, 50 हैंड सेनिटाइजर, 100 हैडकेप, 100 शू कवर तथा 500 ग्लाव्ज प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने कहा कि कोरोनाकाल में क्षेत्र की जनता को चिकित्सा सुविधाओं की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए वे हर समय जनता के साथ है। इस मौके पर सिरीयारी ठाकुर मल्लिनाथ सिंह, दिलीपसिंह, श्यामसिंह थानाप्रभारी सुरेश सारण, डाॅ.प्रकाश स्वामी, डाॅ.प्रवीण वैष्णव, डाॅ.हेमेन्द्रसिंह उदावत, बीआर शर्मा, पूर्व उपसरपंच रिकबचंद पितलिया, हरिसिंह चैहान, मुकनसिंह चैहान, तुलसीदास, महावीरसिंह, विनोद कुमार, भोमाराम देवासी, रामसिंह, बीके आदि उपस्थित रहे।
——

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button