सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की और से जन जागरूकता अभियान को गति दी गई
पाली। पाली जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की और से जन जागरूकता अभियान को गति दी गई। इसके तहत पाली जिले के दस बड़े गांव जहां नगर पालिका नहीं है वहां जन जागरूकता रथ गुरूवार को चण्डावल, मारवाड़ जंक्शन, बर, निमाज, जोजावर, गुन्दोज, देसूरी, घाणेराव, रोहट, बिलसपुर में 29 मई तक अभियान चलाकर आमजन को कोविड़ सावधानियों तथा बचाव व उपाय के बारे में जागरूक किया जाएगा।
सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी वेद प्रकाश आशिया ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में आमजन को जांच-उपचार प्रोटोकाॅल के साथ सरकारी की और से जारी की गई गाइडलाइन की पूरी पालना करनी होगी। तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे। नो मास्क नो एंट्री की पालना के साथ फेस मास्क की अनिवार्यता हर व्यक्ति को अपनी आदत में ढालनी चाहिए इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोरोना के खतरों से बचा जा सकता है। उन्होंने जन जागरूकता रथ जिले के दस बडे गांवों के ग्रामीण इलाकों में घूमकर आमजन को कोरोना महामारी खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम में आयु वर्ग श्रेणी के अनुसार कोरोना से बचाव के प्रति वैक्सीन की डोज लगवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन पर भरोसा किया जाना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोविड़ 19 महामारी को लेकर लम्बे समय से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से वैक्सीनेशन के बाद भी किए जाने वाले व्यवहार यथा सही तरीके से मास्क पहनकर घर से निकलने, हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोने, आपस में दो गज की दूरी रखने, लक्षण दिखने पर खुद को दूसरों से अलग रखने तथा चिकित्सक से परीक्षण व परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा।