सीएसटी टीम ने पकड़ा दो किलो अफीम, तस्कर गिरफ्तार


जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने रविवार को मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया, उसके पास से दो किलोग्राम अफीम और तीन लाख चालीस हजार रुपए व दो मोबाइल जब्त किए। डीसीपी क्राइम राजकुमार चौधरी ने बताया कि हैड कांस्टेबल गंगासिंह ने सीएसटी प्रभारी अनिल यादव को सूचना दी। जिसमें बताया कि देचू निवासी दुर्गसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत बासनी स्थित महावीर नगर में अपने किसी परिचित के घर आया जाया करता है। जो फिलहाल वहीं पर है, जोकि मादक पदार्थों की तस्करी करता है। जहां पर सीएसटी टीम व बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने 2 किलोग्राम अफीम और 3 लाख 40 हजार रुपए व दो मोबाइल जब्त करते हुए आरोपी दुर्गसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में राजसमंद में एनडीपीएस एक्ट, जैसलमेर में दुष्कर्म में सह आरोपी, पाली व सरदापुरा थाने में धोखाधड़ी तथा जालोर में एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हो रखे है। सीएसटी टीम की इस कार्रवाई में कांस्टेबल इमरान खान, थानाराम, तेजाराम, शैतानराम की अहम भूमिका रही।
फिर पकड़ी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी: दो नर्सिँग कर्मी गिरफ्तार
जोधपुर। शहर की कमिश्ररेट पुलिस ने एक बार फिर कोरोना के लिए काम आने वाले महंगे इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी को पकड़ा है। गत दिनों बासनी पुलिस ने एक नर्सिंग कर्मी को गिरफ्तार कर तीन इंजेक्शन जब्त किए थे। वहीं आज महामंदिर पुलिस ने कार्रवाई की और दो नर्सिंग कर्मियों को हिरासत में लिया है।
एसीपी दरजाराम ने बताया कि डीएसटी टीम की सूचना मिली थी कि रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। जिस पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। जिसमें थानाधिकारी लेखराज सिहाग व एसआई सुमन बुंदेला ने टीम को लीड किया। सूचना के आधार पर टीम मुखबिर के बताए पते पर पहुंची, जहां एक युवक ने दूसरे को रेमेडेसिविर दे रहा था, पुलिस की टीम ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी लेखराज सिंहाग ने बताया कि इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले धनारा खुर्द, थाना खेड़ापा हाल रसाला रोड, महामंदिर 23 साल का कानाराम जाट पुत्र कन्हैयालाल व 30 साल का जाजीवाल भाटियान हाल क्षितिज पेट्रोल पंप के पीछे, बनाड़ रहने वाले रामरख पुत्र पेमाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
नर्सिंग के बाद होम केयर का काम:
पकड़े गए आरोपी रामरख व कानाराम दोनों नर्सिंग करने के बाद  होम केयर का काम करते है। जोकि घर घर जाकर मरीजों की देखभाल किया करते है। वहीं इन दोनों को रेमेडेसिविर इंजेक्शन देने वाला तीसरा आरोपी मोगड़ा निवासी नारायण पटेल है, जोकि एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि नारायण पटेल ही इन दोनों को रेमेडेसिविर इंजेक्शन लाकर देता था। अब पुलिस इसे भी तलाश कर रही है।आबकारी विभाग ने दो जगहों से पकड़ी अवैध शराब
जोधपुर। शहर के आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को दो अलग अलग जगह दबिश देते हुए 315 से अधिक शराब की बोतलें जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी उदयभान चारण ने बताया कि आबकारी अधिकारी पेमाराम, निरीक्षक नितिन दवे, गोरधनराम व देवाराम सहित टीम ने सूचना पर कार्रवाई की। रातानाडा थाना इलाके के शिकारगढ़ स्थित वैभव विहार के एक मकान पर दबिश दी। जहां से 315 बोतलें अंग्रेजी शराब की जब्त की गई। इन सभी बोतलों पर नकली लेबल लगे होने का अंदेशा है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी महेंद्र पुत्र शंकरलाल को गिरफ्तार किया गया। टीम की इस कार्रवाई में मिलिट्री इंटेलिजेंस का भी सहयोग रहा। वहीं दूसरी कार्रवाई केके कॉलोनी सुरेंद्र पुत्र रामसिंह राजपूत के मकान पर की गई। जहां से टीम ने 24 बीयर बोतलें सहित 168 देसी पव्वे जब्त किए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button