कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक आयोजित
सिरोही। राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी हाॅल में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में विडियो काॅफे्रसिग के माध्यम से जिला स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार , पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा एवं संबंधित विभाग के अधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद आमजन अपने लापरवाही भरे व्यवहार में बदलाव लाकर मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने तथा भीड़ से दूर रहने के हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना नहीं करेंगे, तो सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पडेगा। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान संक्रमण बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है तथा सभी लोग स्वास्थ्य नियमों की पालना कर इसे नियंत्रित रखने में मदद करें।उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र जहां संक्रमित व्यक्तियों का समूह चिन्हित किया जाए उसे, उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अपने स्तर से माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन माईक्रो कंटेनमेंट जोन मे अधिक केस पाए जाते हो , उसे सील किया जाने की कार्यवाही करें एवं माईक्रो कंटेनमेंट जोन की सीमाओं पर बेैरियर स्थापित करेंगे साथ ही दैनिक रिपोर्ट भी समय पर पे्रषित की जाए। उन्होंने होम आईसोलेसन से सबधित गाइडलाइन का उल्लघन करने पर उन्हें तुरन्त संस्थगत क्वारेटाईन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि संक्रमित व्यक्तियो की संबंधित थानाधिकारी द्धारा बीट कास्टेबल के साथ दैनिक निगरानी एवं फोन द्धारा स्वास्थ्य संबंधी सूचना प्राप्त की जाए साथ ही बीट कास्टेबल द्धारा उनकी जांच कर किसी भी प्रकार के उल्लघन की सूचना इंसीडेन्ट कमांडर को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कोविड संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए व्यक्ति को 72 घंटे के अन्दर-अन्दर ट्रेस करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व कोरोना काल में जिस तरह की व्यवस्थाए कायम की गई थी, उसी तरह की व्यवस्थाए पुनः कायम करने की आवश्यकता है और इसके लिए ग्राम रक्षक दल, ग्राम सेवा दल, नवयुवक मडलों को पुनः जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होने निर्देश दिए कि जिले की सीमा में बाहरी राज्य से आने वाले व्यक्तियों को प्रवेश के लिए आरटी /पीसीआर जांच रिपोर्ट लानी आवश्यक होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन व्यक्ति, प्रतिष्ठान, संस्थान द्धारा जैसे मास्क, सामाजिक दूरी एवं मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित नहीं किए जाने पर शास्ति व सिलिंग के कार्य को ओर भी प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियो ब्लाॅक वार टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय का परित्याग नही करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम एवं टीकाकरण से सबंधित जागरूकता के लिए भोपू प्रचार भी किया जाना सुनिश्चित करें। अति0 जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय ने भी निर्देश देते हुए कोविड-19 से सबंधित सभी सूचनाओं को निर्धारित प्रपत्र में मिलान व पूर्ति कर निश्चित समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वैवाहिक एवं सामाजिक आयोजनों, रात्रिकालीन कर्फ्यू ,ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में धार्मिक मेलों, उत्सवों, जुलूस आदि के आयोजना पर निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार ने चिकित्सा संबंधित कार्यो की जानकारी दी जबकि अति. पुलिस अधीक्षक मिलन कुमार जोहिया ने कानून व्यवस्था के संबंध में सीमा पर चैक पोस्टों के बारें में जानकारी देकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम खौड समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।