शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने की मांग की है। डिंगार ने ज्ञापन में बताया कि घोर आश्चर्य कि बात तो यह है कि कुछ शिक्षक जो कि एक ही स्कूल से एक ही विषय या लेवल के हैं, उनको ही काफी वर्षों से अन्य विभागों के कार्यों में नियुक्त कर रखा है, इससे एक ही विषय लेवल का विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। कई शिक्षकों को बीएलओ कार्य के रूप में वर्षों काम में लिया जा रहा है और बीएलओ के रूप में भी शिक्षकों को लगाने से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, जबकि बीएलओ के रूप अन्य विभागों के कर्मचारी लगाने चाहिए। शिक्षक नेता डिंगार ने उन्हीं शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में लम्बे समय से लगाए रखने पर गहरा रोष प्रकट करते हुए मांग की कि अति आवश्यक होने पर ही शिक्षकों की रोटेशन के आधार पर अलग अलग विषयों एवं विद्यालयों से अन्यंत्र कार्य व्यवस्थार्थ लगाया जाना चाहिए। शिक्षकों को बीएलओ समेत अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग की है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button