समाजसेवी नौशाद अंसारी ने ध्वजारोहण कर बच्चों को लड्डू बाँटे

  •  कच्ची बस्ती में किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के गीत गाए

जोधपुर। ऑल इण्डिया उलिमा बोर्ड व अंसारी परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर प्रताप नगर, आखलिया के आसपास झोपड़ी पट्टी में जाकर ध्वजारोहण कर देश भक्ति गीत गाए।
ऑल इण्डिया उलिमा बोर्ड यूथ विंग के उपाध्यक्ष व समाजसेवी नौशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब बच्चों के बीच जाकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण सभी ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए एवं नृत्य प्रस्तुति दी।  समाजसेवी अंसारी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया एवं सभी ग्रुप सदस्यों द्वारा बच्चों को तिरंगे एवं लड्डू वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान ऐसे ही सर्वोच्च बना रहे और हम सब मिलकर देश के विकास के लिए कदम उठाते रहें। इस अवसर टीनासिंह, मुराद खान, दिव्या गहलोत, आसिफ अंसारी, मंजू पारीक आबिद खान, शिवानी त्रिवेदी सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button