बच्चों में स्वेटर व मास्क वितरित
सिरोही। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन सिरोही की ओर से चलाए जा रहे अभियान एक कदम उजाले की ओर की कड़ी में मास्क तथा स्वेटर वितरित किए। संयोजक गोपालसिंह राव ने बताया कि विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन की जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवड़ा, संरक्षक अमित सिंह देओल, सह सचिव सुश्री सविता कुमारी गर्ग, शबनम बानो की तरफ से डिंगार गांव के घाटी फली एवं गरासिया फली में बच्चों को स्वेटर एवं मास्क वितरित किए गए। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवड़ा द्वारा एकत्रित अभिभावक एवं बालकों को मिशन के लक्ष्यों एवम् पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल पर संस्था के कोष प्रमुख भंवर सिंह मेडतिया, गणगौरी मीना मौजूद थे।