तेला व एकासने करने वालों का पारणा व बहुमान
जोधपुर। मुहताजी मन्दिर के प्रांगण में पाश्र्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में तपस्वियों द्वारा तेला व एकासने करने वालों को पारणा करवाए गए व ट्रस्ट द्वारा उनका बहुमान किया गया।
ट्रस्ट के सचिव पवन मेहता ने बताया कि तेला व एकासने करने वालों को पारणा करवाने के लाभार्थी पुष्पा, संजय मेहता, अजय मेहता, सिद्वार्थ मेहता, अभिषेक मेहता, दीनायशा, विवान मेहता एवं समस्त बंदा मुहता परिवार थे। आज इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय मेहता, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मेहता एवं संजय मेहता, नीलवर्ण पाश्र्वनाथ महिला मण्डल की अध्यक्ष शान्ता, हितेश मेहता द्वारा तपस्वियों का बहुमान किया गया।