दो दिन में लिए नौ खाद्य सामग्री के नमूने
सिरोही। शुद्ध के लिए युद्ध अभियानंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा द्वारा आबूरोड क्षेत्र में विगत दो दिवस में नौ खाद्य नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान आबूरोड से विक्की कोल्ड कॉर्नर, ओम रबड़ी, डिम एमआर से दाल, नाकोड़ा सुपर से दाल, मुकेश ट्रेडर्स से मैदा, चेतन ट्रेडिंग कम्पनी से चावल व सोयाबीन तेल ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। नमूने प्रयोशाला में भिजवाए जा रहें है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।