कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार नकारा साबित – ओटाराम देवासी

जयन्तीलाल दाना
सिरोही।राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी ने पत्र कार वार्ता करके बताया कि पिछले 2 साल से राजस्थान की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार अपने किए वादे पूरे करना तो दूर बल्कि राजस्थान की तरक्की से जुड़े हर मामले पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। जिसकी वजह से प्रत्येक राजस्थानवासी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। यह बात पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी ने राजस्थान की कांग्रेस की सरकार के 2 साल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता में कही।
देवासी ने कहा कि सिरोही जिले में विकास की बाढ़ लाने वाले निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा जनता को गुमराह कर रहे है। लेकिन जनता जानती है कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने जो कार्य स्वीकृत किए थे उन्हीं कार्यों को निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगे हुए हैं सिरोही मेडिकल कॉलेज,सीवरेज,32 नाला सभी भाजपा की देन है थोति वाहवाही लूटने में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा राजस्थान में सबसे आगे है।

देवासी ने कहा कि झुटे वादे कर सरकार में आने वाले कांग्रेस से आमजन त्रस्त हो चुका है और इससे छुटकारा पाने की सोच रहे हैं जिसके परिणाम भी आने लगे हैं पंचायती राज चुनाव में 21 जिलों के चुनाव में 13 जिलों में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा किया जबकि कांग्रेस मात्र 5 पर सिमट कर रह गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है विशेष कर किसानों के साथ ऋण माफी बिजली बील में बढ़ोतरी न करने के वादे के साथ युवा बेरोजगार को भत्ता देने वाले वादे पर खरी नहीं उतरी यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अशोक गहलोत सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो चुकी है। इनके मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता आपस में झगड़ते हैं। सरकार ने राजस्थान को सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन की गर्त में पहुंचा दिया है। गांधी दर्शन के नाम पर सत्ता की सरपरस्ती में बेरोजगारी, निकम्मापन और नाकारापन परोसा गया और राजस्थान को बदहाली की कगार पर ला खड़ा कर दिया गया।युवा बेरोजगारी के दलदल में धंसते नजर आ रहे हैं। नई भर्तियों को छोड़कर कॉंग्रेस सरकार तो पुरानी भर्तियां तक कैंसल कर रही है।किसानों की फसलों का पूरा दाम सरकार नही दे पा रही है। किसान हैरान परेशान है। मध्य वर्ग की आर्थिक रीढ़ इस सरकार ने तोड़ के रख दी है।
देवासी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं ।प्रदेश में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। लूट,हत्या, गैंगरेप, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं सरकार के मुंह पर तमाचा है। बीते 2 वर्षों में प्रदेश में हुई खौफनाक आपराधिक घटनाओं ने सरकार की पोल खोल दी है। गुण्डाराज रोकने में सरकार फेल साबित हुई है। दो साल के विश्लेषण के पश्चात अशोक गहलौत सरकार को श्नकारा और निकम्मी सरकारश् कहना उचित होगा।
देवासी ने कहा कि कि एक तरफ देश भर के किसानों ने कृषि कानूनों की जमकर तारीफ की है। उनको यह भी पता चल गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही किसानों के लिए कुछ नया किया है। उनका भला कांग्रेस नहीं कर सकती। किसानों को भ्रमित व गुमराह करने का काम जरूर कर रही है। उन्होंने ने कहा कि मोदी ने किसानों व देश के लिए समर्पित जीवन जीया है। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल,मंडल अध्यक्ष लोकेश खडेलवाल,नगर महामंत्री जबर सिंह चौहान,मन की बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली,बाबू सिंह माकरोडा आधी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button