तीन संतान पर एसीपी का प्रभाव समाप्त करने एवं रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय सराहनीय : गहलोत

जयन्तीलाल दाना
सिरोही। तीन संतान होने पर कर्मचारियों के एसीपी पर पडने वाले प्रभाव को समाप्त करने एवं 31 हजार शिक्षकों के पदो के भर्ती की मंजुरी तथा रीट परीक्षा 25 अप्रेल को आयोजित करने के राज्य सरकार के सराहनीय निर्णय पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा को धन्यवाद पत्र भेजकर आभार जताया।
संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि लगभग 18 वर्षों से राज्य कर्मचारियों के तीन संतान होने पर एसीपी को पांच वर्ष आगे बढाये जाने से शिक्षकों को जबरदस्त आर्थिक नुकसान उठाने को मजबूर होना पड रहा था। हजारों शिक्षक इस पीडा से पीडित रहे हैं। राज्य सरकार के इन निर्णय से अब एसीपी एवं पदोन्नति पर पडने वाले प्रभाव को वित विभाग ने समाप्त कर दिया। जिससे में कर्मचारियों में सरकार के इस निर्णय की सराहना की हैं। संगठन ने भी राज्य सरकार से उक्त विसंगति के निराकरण की मांग की थी। लम्बे अर्से के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सदाशयता से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान से निजात मिल सकेगी साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 31 हजार शिक्षकों के भर्ती को मंजुरी देकर रीट परीक्षा तिथि को 25 अप्रेल 2021 घोषित करने का साहसिक निर्णय को लेकर राज्य में लाखों प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए बहुत बडी सौगात दी हैं। गहलोत ने मुख्यमंत्री के दोनो निर्णयों पर खुशी जताकर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button